को-विन पोर्टल में टीकाकरण की वास्तविक तिथि से मुद्रित तिथि अलग होने की स्थिति में एक नई सुविधा दी गई है। यह सुविधा टीकाकरण प्रमाण पत्र पर टीकाकरण की तिथि में सुधार करने का अनुरोध करने वाले लाभार्थियों के लिए मददगार होगी। नई दिल्ली में मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण अपर सचिव विकास शील ने कहा कि यह सुविधा कोविन पर टीकाकरण रिकॉर्ड को अपडेट करने में हुई देरी के कारण असावधानी वाली त्रुटियों में सुधार करेगी।
उन्होंने कहा कि 'टीकाकरण तिथि में सुधार" के रूप में लाभार्थियों को कोविन डैशबोर्ड पर यह विकल्प दिया गया है। इसके माध्यम से दस्तावेजों के प्रमाण को अपलोड करके टीकाकरण की तिथि में सुधार किया जा सकता है। श्री शील ने कहा कि इस प्रकार के सभी अनुरोध सम्बंधित जिलों के जिला प्रतिरक्षा अधिकारी को भेजे जाएंगे। इसके बाद प्रतिरक्षा अधिकारी द्वारा इन मुद्दों की जांच करने के बाद लाभार्थी सही तिथि वाले टीकाकरण प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इससे सभी पात्र लाभार्थी अपने निर्धारित एहतियाती डोज ले सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ