मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी द्वारा मंत्रिमंडल भंग

     आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए आज अपने मंत्रिमंडल को भंग कर दिया। हुई कैबिनेट बैठक के बाद सभी 24 मंत्रियों ने अपना इस्‍तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार नए मंत्री 11 अप्रैल, 2022 को शपथ लेंगे। नए मंत्रिमंडल में नवगठित 26 जिलों में से प्रत्येक का प्रतिनिधित्व होने की संभावना है।
    राजनीतिक गतिविधियों के बीच मुख्‍यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कल राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से मुलाकात की और उन्हें बताया कि वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे। 9 या 11 अगस्त को शपथ ग्रहण करने वाले नामों की अंतिम सूची सौंपने के लिए मुख्‍यमंत्री के आज फिर से राज्यपाल से मिलने की संभावना है। राज्‍य में 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ