मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

टीटीई की सजगता से बची महिला यात्री की जान

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
17 अप्रैल की रात कोल्हापुर स्टेशन से रवाना होनेवाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस में कोच में चढ़ते समय पायदान से एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक के बीच गिरने ही वाली थी कि इसी दरम्यान वहां पर मौजूद कोल्हापुर स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक सचिन पाटिल ने अपनी तत्परता और सजगता का परिचय देते हुए महिला यात्री को ट्रैक पर गिरने से बचा लिया। महिला यात्री ने अपनी जान बचाए जाने के लिए सचिन पाटिल का बहुत आभार माना।
टिकट निरीक्षक द्वारा की गई इस उत्कृष्ट मानवीय सेवा के लिए यात्रियों सहित मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, प्रकाश उपाध्याय एवं अधिकारियों, कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ