मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तुकाईटेकड़ी पर स्थित स्वामी समर्थ मंदिर में मनाया गया प्रकट दिन

पूर्व जलसंपदा व जलसंधारण राज्यमंत्री विजय शिवतारे को  सम्मानित करते हुए समारोह के आयोजक समाजसेवक राजाभाऊ होले, साथ में शंकर हरपले, प्रशांत सुरसे, प्रभाकर कदम व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

तुकाईटेकड़ी पर स्थित स्वामी समर्थ मंदिर में प्रकट दिन समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। 
अक्कलकोट से स्वामी समर्थ मंदिर में गुढीपाडवा के दिन अभिषेक करके स्वामी अभिषेक मूर्ति व पादुका वाहन से भेकराईमाता मंदिर में आने के बाद यहां विधिवत पूजा करके पैदल पालकी शोभायात्रा का तुकाईटेकड़ी के स्वामी मंदिर तक जयकारों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। प्रकट दिन की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक स्वामी की विधिवत महापूजा व अभिषेक किया गया। शाम 7 बजे पूर्व जलसंपदा व जलसंधारण राज्यमंत्री विजय शिवतारे व पूर्व पंचायत समिति के सदस्य शंकर हरपले के शुभहाथों महाआरती  की गई।
उपस्थित अतिथिगणों का केसरी शॉल व तुलसी का पौधे देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी समारोह के आयोजक समाजसेवक राजाभाऊ होले ने दी।
समारोह को सफल बनाने के लिए विनोद सातव, शादाब मुलाणी, अविनाश गोडसे, संजय गरुड, दिलीप भामे, भूषण चव्हाण, इंद्रपाल हत्तरसंग, पांडुरंग शेंडे, मोरेश्वर कुलकर्णी, चंद्रकांत वाघमारे, अमोल हरपले, प्रवीण होले के साथ स्वामी भक्तों ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ