प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का उद्घाटन किया। इसका निर्माण नई दिल्ली के तीन मूर्ति एस्टेट में किया गया है और इस संग्रहालय में देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की जीवन यात्रा तथा उनके कार्यों को दर्शाया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना से मार्गदर्शित यह संग्रहालय राष्ट्र निर्माण में देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि है। संग्रहालय के माध्यम से इस समावेशी प्रयास का उद्देश्य नई पीढी को स्वतंत्रता के बाद से अब तक हुए सभी प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व, उनकी दूरदृष्टि और उपलब्धियों से प्रोत्साहित करना है।
नवीनता और प्राचीनता के सम्मिश्रण का प्रतीक यह संग्रहालय पहले से बने हुए तीन मूर्ति भवन के खंड -एक को नव-निर्मित भवन के खण्ड दो से जोडता है। दोनों भवनों का कुल क्षेत्रफल 15 हजार 6 सौ वर्ग मीटर से अधिक है। संग्रहालय की रूपरेखा और बनावट प्रगति पथ पर आगे बढ़ते भारत की गाथा से प्रेरित है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का पहला टिकट भी खरीदा।

0 टिप्पणियाँ