पुणे फेस्टिवल प्रतियोगिता का खिताब प्राप्त करनेवाली अन्नपूर्णा जगताप को सम्मानित करते हुए पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे, साथ में आयोजक दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख, इमरान शेख व अन्य और दूसरे चित्र में पुणे फेस्टिवल प्रतियोगिता का खिताब प्राप्त करनेवाली महिलारत्न।
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महिलाओं में हुनर व आत्मविश्वास निर्माण करने का काम दीया फ़ाउंडेशन कर रहा है। महिलाओं में आनन्द, उत्साह और जोश भरने के साथ-साथ नई-नई चीजें सिखाने में फ़ाउंडेशन अहम भूमिका निभा रहा है। महिलाएं नई नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक रहती हैं वे उच्च ऊर्जा से परिपूर्ण हैं। ऐसे हीरों को तराशकर जीवन की बुलंदियों तक उन्हें पहुँचाने का बीड़ा दीया फ़ाउंडेशन ने उठाया है। यह विचार पूर्व गृह राज्यमंत्री व पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे ने व्यक्त किए।
महिला दिन के अवसर पर दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख व इमरान शेख की ओर से महिलाओं के लिए एक अनोखी पहल का कदम उठाया गया था। सभी समुदायों की खाद्य संस्कृति का सम्मान करते हुए महिला दिवस के मौके पर दीया फाउंडेशन ने अपनी संस्था के माध्यम से पुणे फेस्टिवल का आयोजन किया था, जिसमें महिलाओं के लिए तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, चिकन बिरयानी, पूरनपोली और केक बनाना। उक्त प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश बागवे के शुभहाथों किया गया, तब प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां ब्लॉक अध्यक्ष नूर शेख, नाभिक आघाडी के सोमनाथ काशीद, अल्पसंख्यक आघाडी के राजू शेख, दीया फाउंडेशन की प्रमुख नसीम शेख, पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुणे फेस्टिवल प्रतियोगिता का खिताब प्राप्त करनेवाली महिलारत्न में चिकन बिर्याणी प्रतियोगिता : रेशमा शेख प्रथम, मेहजबिन अकबर सैयद द्वितीय व नाझीस परवीन सैयद को तृतीय पुरस्कार। पूरनपोली आमटी प्रतियोगिता : अन्नपूर्णा जगताप प्रथम, अक्षदा प्रधान द्वितीय व रज़िया इमरान शेख तृतीय। केक प्रतियोगिता : अमरिन शेख प्रथम, ईशा हुबलीकर द्वितीय व स्वाति मडके को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पुरस्कार का स्वरूप इस प्रकार था- पहला पुरस्कार ग्यारह हजार रुपए, दूसरा पुरस्कार सात हजार रुपए और तीसरा पुरस्कार पांच हजार रुपए, सम्मानचिन्ह व सर्टीफिकेट था। साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह में संगीत कुर्सी प्रतियोगिता में प्रथम अमरीन शेख, द्वितीय हुमेरा शेख व तृतीय क्रमांक का स्थान सादिया शेख ने प्राप्त किया। साथ ही लकी ड्रॉ की भाग्यशाली महिला विजेता मेहजबिन अकबर शेख थीं, उन्हें पैठणी साड़ी उपहार में दी गई।
दीया फाउंडेशन के माध्यम से हजारों महिलाओं को अपनी आवाज उठाने के लिए एक मंच बनाया गया है। साथ ही अम्मी नसीम शेख और इमरान शेख के प्रयासों की बदौलत हजारों महिलाओं को यहां हमेशा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। बेसहारा महिलाओं की मदद करना, विधवाओं को मुफ्त राशन देना आदि पहल के माध्यम से दीया फाउंडेशन हमेशा आगे रहता है। यह प्रतिक्रिया उपस्थित महिलाओं ने दी।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन दीया फाउंडेशन की ओर से किया गया।


0 टिप्पणियाँ