हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय ज्ञानोबा न्हावले व महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा मतदार संघ की महिला अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले की पहल के कारण कालेपडल में प्रगति विद्यालय के सामने की सड़क का काम पूर्ण हुआ और वह रास्ता अब यातायात के लिए नागरिकों के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। यह काम पूर्ण कराने के लिए शाखा अभियंता श्री कामठे के पास महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के युवा नेता अजय न्हावले व महिला अध्यक्षा इंद्रायणी न्हावले बार-बार संपर्क बनाए रखने के कारण आज इस सड़क का काम पूर्ण हो सका है।
इस बारे में जानकारी देते हुए अजय न्हावले व इंद्रायणी न्हावले ने बताया कि पानी की लाइन डालने के बाद सड़क की हालत खराब हो गई थी, जिसके कारण यहां से यातायात करते हुए नागरिकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नागरिक सड़क की खास्ता हालत से बहुत परेशान व त्रस्त हो गए थे। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मनसे के माध्यम से हमने पहल करते हुए पथ विभाग के मुख्य अभियंता और शाखा अभियंता को रास्ते की खस्ता हालत व नागरिकों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। उसके बाद रास्ते का डांबरीकरण किया गया। अब प्रगति विद्यालय के सामने की सड़क कै. मारुतराव काले मनपा स्कूल से गणपति चौक तक जानेवाला डी.पी. रास्ते का डांबरीकरण किया गया है।

0 टिप्पणियाँ