मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल के खिलाड़ियों का कुश्ती प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर कार्यरत कर्मचारी जिसमें प्रमुख रूप से टीटीई तथा वाणिज्य क्लर्क आदि अपने नियमित कार्य के साथ साथ  खेलों में भी अपना दमखम दिखाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, जिसके चलते वे विभिन्न राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। हाल ही में गोरखपुर एवं जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुणे रेल मंडल के खिलाड़ियों ने मध्य रेलवे एवं पुणे मंडल का नाम रोशन किया है।
गोरखपुर में आयोजित 62 वीं अखिल भारतीय रेलवे ग्रीको- रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में पुणे रेल मंडल के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सागर पाटिल ने गोल्ड, अण्णासाहेब जगताप एवं प्रीतम खोत ने सिल्वर तथा अभिजीत पाटिल, पंकज पवार ने ब्रॉन्झ मेडल जीता। इसी प्रकार जबलपुर में आयोजित 62 वीं अखिल भारतीय रेलवे कुश्ती फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में भी पुणे रेल मंडल के आबासाहेब अटकले, प्रवीण मलिक एवं सूरज कोकाटे ने गोल्ड, उत्कर्ष काले ने सिल्वर  तथा कौतुक डाफळे ने ब्रॉन्झ मेडल जीता। दोनों प्रतियोगिताओं में मध्य रेल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने खिलाड़ियों का अभिनंदन कर बधाई दी है। श्रीमती शर्मा ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा, मंडल स्पोर्ट्स सचिव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोद कुमार मीणा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ