मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-बेलगांव सुपर फास्ट ट्रेन शुरू की जाए और बेलगांव-शेडबाल पैसेंजर गाड़ी का सांगली/कराड तक विस्तार किया जाए

रेल्वे प्रवासी ग्रुप की चेयरमैन हर्षा शहा द्वारा मांग
पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे से बेलगांव के लिए फास्ट ट्रेन की मांग पिछले 25 वर्षों से लंबित है। कृपया पुणे-बेलगांव सुपरफास्ट रेल्वे गाड़ी जल्द से जल्द शुरू की जाए। यह मांग रेल्वे प्रवासी ग्रुप की चेयरमैन हर्षा शहा ने रेल्वे प्रशासन से की है। गाड़ी को जेजुरी, लोणंद, सातारा, कराड, किर्लोस्करवाडी, सांगली, मिरज, कुडची व घटप्रभा स्टेशनों पर स्टॉप दिया जाए। इस ट्रेन से पुणे शहर के साथ-साथ सातारा, सांगली और बेलगांव क्षेत्रों के लोगों के लिए पुणे आना बहुत सुविधाजनक होगा।
यह ट्रेन प्रतिदिन नियमित रूप से चलाई जाए। जब तक यह   गाड़ी नियमित नहीं होती तब तक इसे हॉलिडे स्पेशल के रूप में   शुरू किया जाए। इससे लोगों को गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने में  आसानी होगी।
बेलगांव-शेडबाल पैसेंजर गाड़ी का सांगली/कराड तक विस्तार किया जाए
सांगली से बेलगांव जाने के लिए सुबह 7 से 9.45 दस बजे तक कोई गाड़ी नहीं है। 15 घंटे सांगली से बेलगांव जाने के लिए रेल्वे गाड़ी नहीं है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है।
गाड़ी नं 07335/07336 बेलगांव-शेडबाल पैसेंजर गाड़ी से सांगली जाना बहुत ही मुश्किल है। शेडबाल स्टेशन सांगली से 31 किलोमीटर दूर है, इसलिए बेलगांव-शेडबाल गाड़ी में कम यात्री होते हैं, जिससे रेल्वे को नुकसान होता है।
बेलगांव-शेडबाल पैसेंजर गाड़ी का सांगली/कराड रेल्वे स्टेशन तक विस्तार किया जाए, जिसका लाभ बेलगांव, सांगली और सातारा के लोगों को होगा और रेल्वे को भी लाभ होगा। गाड़ी नियमित होने तक हॉलिडे स्पेशल के रूप में चलाई जाए, जिससे गर्मियों की छुट्टियों में लोगों के लिए भी  सुविधा होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ