मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विवेक व्यासपीठ संस्था द्वारा साने गुरुजी आरोग्य केंद्र को नया डीजल जनरेटर प्रदान

साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में ऑल स्टेट सोलुशन्स प्रा.लि. के माध्यम से नया डीजल जनरेटर का शुभारंभ किया गया है।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

साने गुरुजी आरोग्य केंद्र में ऑल स्टेट सोलुशन्स प्रा.लि. की सी.एस.आर. निधि से 250 के.वी. क्षमता का नया डीजल जनरेटर का हाल ही में शुभारंभ किया गया है। 
साने गुरुजी स्वास्थ्य केंद्र अत्याधुनिक उपकरण और मशीनों से सुसज्जित है।
बिजली की बढ़ती मांग और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में मरीजों की सेवाएं बाधित न हों, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए परियोजना की योजना बनाई गई है। विवेक व्यासपीठ संस्था ने इस प्रकल्प की कार्रवाई के संदर्भ में महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के साने गुरुजी आरोग्य केंद्र को बहुत बड़ी मदद की है। 
नई डीजल जनरेटर का शुभारंभ का उद्घाटन ऑल स्टेट संस्था के श्री तनय कडीवाल व विवेक व्यासपीठ के श्री महेश पोहनेकर के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां डॉ. सतीश कट्टीमनी,    श्री केदार मेथेकर, श्री हेमंत लोखंडे, मुग्धा वाड, किरण दुधाणे व महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव श्री अनिल गुजर आदि अतिथिगण उपस्थित थे।
महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव अनिल गुजर ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। 
साने गुरुजी आरोग्य केंद्र के प्रकल्प संयोजक डॉ. सुशील देशमुख ने प्रकल्प के स्वरूप व उसकी उपयोगिता का संक्षिप्त रूप में विवरण किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन संशोधन समन्वयक डॉ. प्रणिता जोशी देशमुख ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ