पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा पुणे मंडल स्पोर्टस् एसोसिएशन के सहयोग से पुणे में 1 से 4 अप्रैल तक बालेवाडी के शिवछत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 55 वीं अखिल भारतीय रेलवे रायफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में क्षेत्रीय रेलों और विभिन्न उत्पादन यूनिटों की 14 टीमों के 75 विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टीम प्रदर्शन में मध्य रेलवे ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता जबकि पश्चिम रेलवे की टीम सिल्वर मेडल के साथ दूसरे तथा उत्तर रेलवे की टीम ब्रॉन्झ मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रही। पुणे रेल मंडल के स्वप्निल कुसले व्यक्तिगत श्रेणी में स्वर्ण पदक विजेता रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर मध्य रेलवे के निर्माण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज शर्मा तथा मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के हाथों विजेता, उप विजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफीज एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, मध्य रेल स्पोर्ट्स संगठन के महासचिव श्री ध्रुबज्योति सेनगुप्ता, पुणे रेल मंडल स्पोर्ट्स सचिव तथा वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोद कुमार मीणा, सहायक स्पोर्ट्स सचिव जीतेन्द्र सिंह सहित मुख्यालय एवं पुणे मंडल के कई अधिकारी, कर्मचारी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे। पुणे मंडल की सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों द्वारा विविध आकर्षक, रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सुधांशु मित्तल ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ