मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की कोल्हापुर, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ सीट जीती, बिहार में राजद ने बोचहां, टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट जीती

    बिहार में बोचाहा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी अमर कुमार पासवान ने भारतीय जनता पार्टी की बेवी कुमारी को 36 हजार छह सौ अठावन वोटों के अंतर से हरा दिया है। विकासशील इंसान पार्टी के मुशाफिर पासवान के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
    महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस की उम्मीदवार जयश्री जाधव ने भाजपा उम्मीदवार सत्यजीत कदम को 18 हजार नौ सौ एक मतों से हराया है। यह सीट कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के कारण खाली हुई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी जयश्री ने उपचुनाव लड़ा। 
    छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा की कोमल जंघेल को 20 हजार से अधिक मतों से हराया। पिछले साल नवंबर में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा।
    पश्चिम बंगाल में सत्‍तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने 1998 में पार्टी के गठन के बाद पहली बार आसनसोल लोकसभा सीट जीती है और बालीगंज विधानसभा सीट बरकरार रखी है। आसनसोल में टीएमसी उम्‍मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने भाजपा प्रत्‍याशी अग्निमित्रा पॉल को तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। बालीगंज में टीएमसी के उम्‍मीदवार बाबुल सुप्रियो ने सीपीआईएम के उम्‍मीदवार सेरा शाह हलीम को 20 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ