मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने कल ईस्टर के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

     राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईस्टर की पूर्वसंध्या पर देशवासियों, विशेषकर इसाई समुदाय के लोगों को बधाई  दी है। श्री कोविंद ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईस्टर का पर्व हमें प्रेम, क्षमा और त्याग का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन से सीख लेकर पूरी मानवता के हित में साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कामना की कि ईस्टर का पर्व लोगों मे एकता की भावना जागृत करे तथा राष्ट्र के हित और समृद्धि के लिये उनकी प्रतिबद्धता और सुदृढ़ करे।

    उपराष्‍ट्रपति एम वैंकेया नायडु ने ईस्‍टर की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में श्री नायडु ने कहा कि ईस्‍टर लोगों को याद दिलाता है कि प्रेम, घृणा से हमेशा शक्तिशाली है और इस सदाचार की सदा बुराई पर जीत होगी। उन्‍होंने लोगों से सभी मानव जाति के प्रति सहानुभूति रखते हुए ईस्‍टर मनाने का आग्रह किया। उपराष्‍ट्रपति ने आशा व्‍यक्‍त की कि यह शुभ दिन सभी के जीवन में शान्ति और समरसता लेकर आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ