मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पोती के स्वागत के लिए दादाजी ने मंगवाया हेलीकॉप्टर

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
कन्यारत्न आए घर, हर्षोल्ल्हास को न रहे सीमा’ इन पंक्तियों को हाकीकत में बनाते हुए बालेवाड़ी के किसान अजीत पांडुरंग बालवडकर ने अपनी पोती और बहू को हेलीकॉप्टर से मायका मंजरी फार्म, शेवालवाड़ी, पुणे से ससुराल पाटिल बस्ती, बालेवाड़ी, पुणे लेकर आए।
समाज मेें कितना भी सुधार कर लिया हो, आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रूणहत्या एवं लड़की एक बोझ है, ऐसा माना जाता है तो दूसरी ओर पुराने विचार को दरकिनार कर कन्या जन्म का स्वागत उत्साह का भी उदाहरण है। ऐसा ही एक वाकया पुणे शहर के बालेवाड़ी में हुआ। अजीत पांडुरंग बालवडकर और संगीता अजीत बालवडकर के बेटे कृष्णा बालवडकर, बहू अक्षता बालवडकर का एक पहला बेटा क्रियांश है और दूसरी बेटी कृषिका का जन्म हुआ है। अजीत पांडुरंग बालवडकर ने अपनी पोती का शाही अंदाज में स्वागत करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने पोती कृषिका व बहू को मायके से लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा और उन्हें हेलीकॉप्टर अपने निवास स्थान पाटिल बस्ती बालेवाड़ी, पुणे में लेकर आए। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर उतारने के लिए हेलीपैड भी बनावाया गया था। इसी प्रकार फूलों, ढोल ताशे पटाखों के साथ शाही स्वागत किया। साथ ही गुलाब की पंखुड़ियों की झड़ी लगा कर स्वागत किया गया। हाल के दिनों में कई लोग बेटी के जन्म का स्वागत कर समाज को एक सकारात्मक संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी ही एक लड़की के जन्म का जश्न पुणे शहर में किया गया है। पोती का हेलीकॉप्टर से घर लाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अजीत पांडुरंग बालवडकर ने इस समय ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ