मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

‘महात्मा बसवेश्वर सामाजिक समता-शिवा पुरस्कार’ के लिए आवेदन करने की अपील

पुणे, अप्रैल (जिमाका)
लिंगायत समाज के लिए सामाजिक, कलात्मक, समाज संघटनात्मक, आध्यात्मिक प्रबोधन व साहित्यिक क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को दिया जानेवाल ‘महात्मा बसवेश्वर सामाजिक समता-शिवा पुरस्कार’ के लिए 20 अप्रैल 2022 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन करें। यह अपील समाजकल्याण विभाग द्वारा की गई है।
समाज के समाजसेवक, कलाकार, समाज संघटनात्मक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक प्रबोधनकार व साहित्यिक व्यक्ति एक व सामाजिक संस्थाओं के लिए एक कुल दो पुरस्कार दिए जाएंगे।
पुरस्कार के लिए पात्रता संबंधी नियम 8 मार्च, 2019 के शासन निर्णय के साथ संलग्न किए गए हैं। राज्य सरकार की वेबसाइट पर संबंधित सरकारी निर्णय है और इसका कोड नंबर 2019903082039003522 है।
2018-19, 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के लिए चार वर्षीय पुरस्कार प्रस्तावों को एक साथ दिया जाएगा। अत: इच्छुक व्यक्ति और संगठन इन चार वर्षों के लिए चार अलग-अलग आवेदन करें। आवेदन के साथ नियमानुसार आवश्यक व योग्य जानकारी संलग्न करें। यह अपील समाजकल्याण की सहायक आयुक्त संगीता डावखर ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ