मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महावितरण के महिला संचालक पद (स्वतंत्र) पर ज्योति चिमटे नियुक्त

पुणे, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी की महिला संचालक पद (स्वतंत्र) पर महापारेषण पुणे परिमंडल की अधीक्षक अभियंता (संवसु) श्रीमती ज्योति नितिन चिमटे की नियुक्ति की गई है।
श्रीमती ज्योति चिमटे शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, पुणे (
COEP) से विद्युत संचरण व दूरसंचार अभियांत्रिकी (BE-E&TC) स्नातक हैं। 1998 में तत्कालीन महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल (MSEB) में वे कनिष्ठ अभियंता पद पर थीं।  इसके बाद उन्होंने सीधी सेवा और पदोन्नति के माध्यम से महापारेषण कंपनी में विभिन्न पदों पर काम किया। 2017 से वे अधीक्षक अभियंता पद पर कार्यरत हैं।
श्रीमती चिमटे को महापारेषण के संचलन व सुव्यवस्था (Operations & Maintenance) जांच विभाग (Testing)/ दूरसंचारण विभाग (PLCC), उदादिधा (HVDC-Lines) व पारेषण प्रकल्प योजना (Trans Project Scheme) ऐसे विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयीनस्तर व सांघिक कार्यालय में कामकाज का प्रदीर्घ अनुभव है।
महापारेषण के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक श्री दिनेश वाघमारे, संचालक (संचलन) श्री अनिल कोलप, संचालक (प्रकल्प) श्री नसीर कादरी, संचालक (वित्त) श्री अशोक फलणीकर, संचालक (मा.सं.) श्री सुगत गमरे, कार्यकारी संचालक (पारेषण) श्री आर. एन. मस्के, पुणे परिमंडल के मुख्य अभियंता श्री जयंत विके ने उनका अभिनंदन किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ