मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उद्योगपति व समाजसेवक उमेश मांढरे ने किया संभाजी ब्रिगेड में प्रवेश

मावल तहसील के युवा उद्योगपति व समाजसेवक उमेश मांढरे का संभाजी ब्रिगेड में प्रवेश करने पर स्वागत करते हुए संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे की प्रमुख उपस्थिति में मावल तहसील के युवा उद्योगपति व समाजसेवक उमेश मांढरे ने संभाजी ब्रिगेड में प्रवेश किया है। 
संभाजी ब्रिगेड के माध्यम से श्रमिकों और आम जनता के सवालों के लिए आवाज उठाऊंगा। 13 अप्रैल को मावल में समारोह का आयोजन किया है, इस समारोह में सैकड़ों युवा संभाजी ब्रिगेड में प्रवेश करेंगे। यह जानकारी उमेश मांढरे ने संभाजी ब्रिगेड में शामिल होने के बाद    दी है। उद्योगपति व समाजसेवक उमेश मांढरे के प्रवेश से मावल तालुका में संभाजी ब्रिगेड की ताकत बढ़ेगी। यह विचार संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे ने व्यक्त किए। 
इस अवसर पर यहां संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला सचिव निलेश ढगे, वाहतूक आघाडी जिला उपाध्यक्ष विजय कदम, उद्योगपति आबा मांढरे, उद्योगपति नाथाभाऊ जाधव, संतोष आरगडे, निलेश कांबले आदि प्रमुख रूप से    उपस्थित थे। 
यह जानकारी संभाजी ब्रिगेड महिला आघाडी पुणे जिलाध्यक्षा मोहिनी रणदिवे ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ