मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रामनवमी के अवसर पर किया गया श्रीराम की प्रतिमा का पूजन

रामनवमी उत्सव के अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथि शिवसेना पुणे सह संपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर का स्वागत करते हुए पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

रामनवमी उत्सव के शुभ अवसर पर पुण्यनगरी के पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की ओर से हांडेवाडी रोड स्थित      श्री राम चौक में भव्य श्री राम की प्रतिमा का पूजन किया गया। इस अवसर पर श्री राम भक्तों ने भारी संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 
इस अवसर पर यहां पूर्व सांसद शिवसेना उपनेता शिवाजीराव आढलराव पाटिल, शिवसेना पुणे सह संपर्क प्रमुख आदित्य शिरोडकर, धर्मवीर आनंद दिघे साहब के भतीजे केदार दिघे, विधायक सुनील कांबले की पत्नी प्रीति कांबले, पुणे शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत जगताप, शिवसेना पुणे शहर प्रमुख संजय मोरे, जिलाप्रमुख विजय देशमुख, पूर्व नगरसेवक आनंद अलकुंटे, मारुति आबा तुपे,  तानाजी लोणकर, उद्योगपति  बालासाहब भानगिरे, अभिमन्यू भानगिरे, राष्ट्रीय पाटिल तालीम संघ के अध्यक्ष उल्हास तुपे, प्रा.विद्या होडे, गोरख तुपे, देवेंद्र भाट, डॉ. मंगेश वाघ, नितिन गावडे, वैष्णवी सातव, संतोष रजपूत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सचिन तरवडे व अभिजीत बाबर और आभार प्रदर्शन सिद्धांत भानगिरे ने किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ