अराध्या एनजीओ सपोर्ट सेंटर की ओर से समाज के हित के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे 10 स्वंयसेवी संस्थाओं में 1 लाख रुपये उपहार के रूप में प्रदान किए गए।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अराध्या एनजीओ सपोर्ट सेंटर की ओर से समाज के हित के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे 10 स्वयंसेवी संस्थाओं में 1 लाख रुपये उपहार के रूप में प्रदान किए गए।
अराध्या एनजीओ सपोर्ट सेंटर की ओर से स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) का राज्यस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। अराध्या के जन्मदिन के कार्यक्रम में उपस्थित संस्थाओं में से समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कुल 10 संस्थाओं को 10 हजार रुपये, इस प्रकार 1 लाख रुपये उपहार के रूप में प्रदान किए गए।
लगातार तीन वर्षों से अंतरराष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार विजेता केशव धेंडे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बहुमूल्य मार्गदर्शन उपस्थित संस्थाओं को किया।
इस अवसर पर मुंबई, जलगांव, लातूर, बीड, कोल्हापुर, अकोला जैसे 300 किमी से अधिक दूरी से संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित थे।
अराध्या एनजीओ सपोर्ट सेंटर एक ऐसी कंपनी है जो राज्य के 36 जिलों में लगभग 350 तालुकाओं में कार्यरत है। संस्थाओं को प्रशिक्षण देना, निधि प्राप्त करवाकर देना, संस्थाओं को आवश्यक सभी प्रमाणपत्र निकालने के लिए मदद करने का काम करता है। हमारा एनजीओ पहला और एकमात्र है जो पूरे राज्य में काम कर रहा है और प्रतिष्ठित सेवाएं प्रदान कर रहा है।
किसी भी क्षेत्र में सलाहकार शुल्क लेकर ही सेवा प्रदान करते हैं इसका अनुभव मिलता है परंतु राहुल ढवाण के मार्गदर्शन में अराध्या एनजीओ सपोर्ट सेंटर यह देश की पहली कंपनी है जिसे कन्सल्टन्सी ने उपहार के रूप में मदद की है। इस प्रकार की सहायता करने की पहल सभी के लिए पहली बार ही होगी, इसलिए इसे हर स्तर से सराहा जा रहा है।
श्री राहुल ढवाण के साथ इस बारे में बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि हम राज्य में समाज के हित के लिए कार्य करनेवाली संस्थाओं को मजबूत करने व उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा काम करना जारी रखेंगे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन संतोष खिले और आभार प्रदर्शन रणजित ढवाण ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संदीप गोले, सारंग ढवाण, किरण ढवाण, कृष्णा शेलके, माऊली आहेर आदि ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ