महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला विभाग अध्यक्ष इंद्रायणी अजय न्हावले द्वारा शुरू किए गए 24 घंटे मुफ्त पीने के पानी की पहल का उद्घाटन करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के अध्यक्ष साईनाथ बाबर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला विभाग अध्यक्ष इंद्रायणी अजय न्हावले ने पहल करते हुए स्वयं खर्चे से कालेबोराटे-न्हावले नगर व परिसर की जनता के लिए ‘जल ही जीवन है’ इस अवधारणा के तहत 24 घंटे मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था करते हुए नागरिकों को राहत देने में अहम भूमिका निभाई है।
उक्त पहल का उद्घाटन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के अध्यक्ष साईनाथ बाबर के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र विभाग अध्यक्ष अमोल शिरस, गोरख इंगले, सतीश शिंदे, सागर तुपे, आबा धारवाडकर, उमेश तावशे, सतीश गायकवाड, राहुल बरडे, वैभव चव्हाण, शुभम बंड, हरिभाऊ कोडग, जयराम गायकवाड, आरिफ अन्सारी, रामदास भापकर, युवराज देवकर, गणेश गुंड, सुशांत गवली, दत्ता दिवेकर, प्रवीण कांबले, मनसे पदाधिकारी व मनसेसैनिकों के साथ परिसर की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जल ही जीवन है, इस अवधारणा के तहत 24 घंटे मुफ्त पीने का पानी की व्यवस्था करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। कालेबोराटे- न्हावलेनगर, पापडेवस्ती, ढमालवाडी, भेकराईनगर व परिसर के नागरिकों की पीने के पानी की परेशानी को देखते हुए स्वयं खर्चे से 24 घंटे पीने के पानी की योजना लागू की गई है। पानी की समस्या बेहद गंभीर है। परिसर की महिलाओं को पानी के लिए रात-रात भर जागकर पानी की प्रतीक्षा करते हुए बैठना पड़ता है, फिर भी प्रचुर मात्रा में पानी नहीं मिलता और पानी भी समय पर नहीं आता है। इसके समाधान के रूप में सभी नागरिकों को 24 घंटे मुफ्त पेयजल मिल सके, इस हेतु यह पहल कार्यान्वित की गई है।

0 टिप्पणियाँ