मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ग्लोबल स्पोर्ट तायक्वांदो संस्था के विद्यार्थियों ने जीते 15 स्वर्ण पदक

खराडी, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मैत्री स्पोर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई तीसरी महाराष्ट्र राज्य सोयाकान चैम्पियनशिप 2022 में ग्लोबल स्पोर्ट तायक्वांदो संस्था के विद्यार्थियों ने 15 स्वर्ण पदक, पांच रजत पदक और पांच कांस्य पदक  जीते हैं।
विजयी विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं-
तन्मय वाकसे, धनश्री दाईंगडे, त्रिवेणी वाकसे, संगीता नायगांवकर, शिवराज वडजे, रेणुका बागलकोटकर, सूरज   परदेशी, सुजाता परदेशी, तेजस वाकसे, समर्थ नंदगांव, श्रेया सालवे, सोनाक्षी कांबले (कोडम), धनराज जमादार, मयंरी भोईर, वरद शिंदे (सभी स्वर्ण पदक विजेता), श्रेयश नायगांवकर, वैभव पांचाल, जिया पांचाल, वैष्णवी नायगांवकर, यश वडशीरला (सभी रजत पदक विजेता) और कृष्णा गायकवाड, अक्षरा डोके, आरोही डोके, प्रवण गाडे व साद शेख (सभी कांस्य पदक विजेता)।
सभी विद्यार्थियों को आर. बी. चित्तोड़िया महाराज, संजय शंकर जाधव ग्रैंड मास्टर, गिरीश बागलकोटकर 5 डिग्री ब्लैक बेल्ट व रत्नमाला घुले ने मार्गदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों का जम्मू कश्मीर में होनेवाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन भोसरी स्थित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती केंद्र में किया गया था। यह जानकारी एक विज्ञप्ति में गिरीश वी. बागलकोटकर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ