मांजराई देवी दिव्यांग सेवा संस्था व महिला विकास संस्था द्वारा राधेकृष्ण आश्रम के बच्चों को मिठाई खिलाकर मनाई गई डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती
राधेकृष्ण आश्रम के बच्चों को मिठाई बांटती हुईं मांजराई देवी दिंव्याग सेवा संस्था व महिला विकास संस्था की अध्यक्षा रत्नमाला घुले उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर को हमारे देश में एक महान व्यक्तित्व और नायक के रुप में माना जाता है। हम देशवासियों के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं। समाज को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया। हमारे देश के महान क्रांतिकारी, समाजसुधारक व वीरों को अपने जीवन में अहम स्थान देना चाहिए। वे हमारे देश के असली हीरो हैं और उनके विचारों पर हमें चलना चाहिए। यह विचार मांजराई देवी दिंव्याग सेवा संस्था व महिला विकास संस्था एवं अखिल भटक्या विमुक्त जाति जमाति महासंघ की अध्यक्षा रत्नमाला घुले ने व्यक्त किए।
भारतीय संविधान के शिल्पकार भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मांजराई देवी दिव्यांग सेवा संस्था व महिला विकास संस्था की ओर से राधेकृष्ण आश्रम व गोशाला, कालेपडल, हड़पसर में बच्चों को मिठाई खिलाकर बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां कराटे तायक्वांदो प्रशिक्षक गिरीश विट्ठलराव बागल कोटकर, अखिल भटक्या जाति जमाति महासंघ के अध्यक्ष चित्तोडिया महाराज, नूर रंजनीबाई चित्तोडिया आदि अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। रत्नमाला घुले ने आगे कहा कि भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर हम सभी के लिए बहुत प्रेरक हैं। कैसे जिए? अन्याय के खिलाफ कैसे लड़ें? तूफान के सामने कैसे खड़े हों? डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने केवल हमें नहीं बल्कि पूरी दुनिया को अपने कार्यों से दिखाया है।

0 टिप्पणियाँ