मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-दौंड सेक्शन में 17 मई को ब्लॉक : कुछ गाड़ियां देरी से चलेंगी

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मंगलवार दिनांक 17 मई को  पुणे-दौंड रेल खंड पर पाटस-केडगांव  स्टेशनों के बीच  रेलवे किमी 254/9-255/0 तथा हड़पसर -लोणी स्टेशनों के बीच  रेलवे किमी 198/9-199/0 पर सबवे कार्यों के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ गाड़ियां प्रभावित होंगी।
1. गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस मंगलवार दिनांक 17 मई को पुणे स्टेशन से अपने निर्धारित समय 10.45 के स्थान पर 15.30 बजे रवाना होगी।
2. गाड़ी संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को गोवा एक्सप्रेस पुणे मंडल पर कुछ विलंब से चलेंगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ