मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आईएनएचएस कस्तूरी द्वारा बहु-विशिष्ट स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक भाग के रूप में लोनावाला स्टेशन की सभी महिलाओं और बच्चों के लिए एक बहु-विशिष्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आईएनएचएस कस्तूरी द्वारा एनडब्ल्यूडब्ल्यूए, स्टेशन लोनावाला के सहयोग से 12 से 14 मई 22 तक किया गया था।
शिविर का उद्देश्य महिलाओं/बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच करना और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना था। शिविर का उद्घाटन 12 मई 22 को कमोडोर अरविंद रावल, स्टेशन कमांडर और श्रीमती पूजा रावल, अध्यक्ष एनडब्ल्यूडब्ल्यूए लोनावला ने सर्जन कैप्टन मारक पर्टिन, कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएचएस कस्तूरी की उपस्थिति में किया। 
स्वास्थ्य शिविर में शामिल थे :-
(ए) स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लिए स्क्रीनिंग के साथ एक विस्तृत स्त्री रोग संबंधी परीक्षा।
(बी) रक्त परीक्षण और ईसीजी सहित उच्च रक्तचाप, टाइप 2 मधुमेह मेलिटस, हृदय, लीवर, गुर्दे और अंतःस्रावी रोगों के लिए स्क्रीनिंग।
(सी) टीकाकरण के साथ विस्तृत बाल चिकित्सा परीक्षा।
(डी) दंत विकारों के लिए स्क्रीनिंग।
(ई) अस्थि द्रव्यमान घनत्व परीक्षा।
(च) नेत्र संबंधी विकारों के लिए स्क्रीनिंग।
कैंप को स्टेशन की महिलाओं और बच्चों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।  यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ