मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रमुख फसलों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए तृतीय अग्रिम अनुमान जारी

चावल, मक्का, दलहन, तिलहन, चना, रेपसीड व सरसों और गन्ना का रिकार्ड उत्पादन अनुमानित

     केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय/विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए मुख्य कृषि फसलों के उत्पादन के तृतीय अग्रिम अनुमान जारी कर दिए गए हैं। इसमें खाद्यान्न 314.51 मिलियन टन उत्पादन का अनुमान है, जो 2020-21 के दौरान के खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 3.77 मिलियन टन अधिक है। 2021-22 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन पिछले पांच वर्षो (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न की तुलना में 23.80 मिलियन टन अधिक है। चावल, मक्का, दलहनतिलहनचनारेपसीड व सरसों और गन्ना का रिकार्ड उत्पादन अनुमानित है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि इतनी फसलों का यह रिकार्ड उत्पादन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों के साथ ही किसानों के अथक परिश्रम व वैज्ञानिकों की मेहनत का सुफल है।
    विभिन्न फसलों के उत्पादन का मूल्यांकन राज्यों से प्राप्त आंकड़ों पर आधारित है और अन्य स्रोतों से उपलब्ध सूचनाओं से इसे सत्यापित किया गया है। वर्ष 2007-08 से आगे के वर्षों के तुलनात्मक अनुमानों के साथ वर्ष 2021-22 के लिए तृतीय अग्रिम अनुमानों के अनुसार विभिन्न फसलों के अनुमानित उत्पादन का ब्यौरा संलग्न है।
    तृतीय अनुमानों के अनुसार2021-22 के दौरान मुख्य कृषि फसलों के अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है: खाद्यान्न 314.51 मिलियन टनचावल 129.66 मिलियन टन (रिकार्ड)गेहूं 106.41 मिलियन टन,   पोषक/मोटे अनाज  50.70 मिलियन टन,   मक्का 33.18 मिलियन टन (रिकार्ड)दलहन 27.75 मिलियन टन (रिकार्ड),  तूर 4.35 मिलियन टनचना -13.98 मिलियन टन (रिकार्ड)तिलहन– 38.50 मिलियन टन (रिकार्ड)मूंगफली 10.09 मिलियन टनसोयाबीन– 13.83 मिलियन टनरेपसीड एवं सरसो- 11.75 मिलियन टन (रिकार्ड)गन्ना– 430.50 मिलियन टन (रिकार्ड)कपास 31.54 मिलियन गांठें (प्रति गांठ 170 कि. ग्रा.)पटसन एवं मेस्टा- 10.22 मिलियन गांठें (प्रति गांठ 180 कि. ग्रा.)।
     वर्ष 2021-22 के लिए तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसारदेश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 314.51 मिलियन टन अनुमानित है जो 2020-21 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 3.77 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावावर्ष 2021-22 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन पिछले पांच वर्षो (2016-17 से 2020-21) के औसत खाद्यान्न की तुलना में 23.80 मिलियन टन अधिक है।
वर्ष 2021-22 के दौरान चावल का कुल उत्पादन रिकॉर्ड 129.66 मिलियन टन अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों के 116.43 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 13.23 मिलियन टन अधिक है।
    वर्ष 2021-22 के दौरान गेहूं का कुल उत्पादन 106.41 मिलियन टन अनुमानित है। यह विगत पांच वर्षों के 103.88 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 2.53 मिलियन टन अधिक है।
पोषक/मोटे अनाजों का उत्पादन 50.70 मिलियन टन अनुमानित हैयह विगत पांच वर्षों के 46.57 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 4.12 मिलियन टन अधिक है।
    वर्ष 2021-22 के दौरान कुल दलहन उत्पादन रिकॉर्ड 27.75 मिलियन टन अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों के 23.82 मिलियन टन औसत उत्पादन की तुलना में 3.92 मिलियन टन अधिक है।
वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कुल तिलहन उत्पादन 38.50 मिलियन टन अनुमानित है जो वर्ष 2020-21 के दौरान 35.95 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में 2.55 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावा2021-22 के दौरान तिलहनों का उत्पादन औसत तिलहन उत्पादन की तुलना में 5.81 मिलियन टन अधिक है।
    वर्ष 2021-22 के दौरान देश में गन्ने का उत्पादन रिकार्ड 430.50 मिलियन टन अनुमानित है जो औसत गन्ना उत्पादन 373.46 मिलियन टन की तुलना में 57.04 मिलियन टन अधिक है।  
कपास तथा पटसन एवं मेस्ता का उत्पादन क्रमशः 31.54 मिलियन टन (प्रति गांठ 170 किग्रा.) और 10.22 मिलियन टन  (प्रति गांठ 180 किग्रा.) अनुमानित है।
प्रमुख फसलों के लिए वर्ष 2021-22 के लिए तृतीय अग्रिम अनुमान के विस्तृत विवरण के लिए यहां क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ