मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे स्टेशन पर आल इंडिया श्री शिवाजी मेमोरियल सोसाइटी द्वारा व्हील चेयर दान

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल की पहल पर पुणे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आल इंडिया श्री शिवाजी मेमोरियल सोसाइटी, पुणे की ओर से 10 व्हील चेयर दान की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में संस्था की  श्रीमती मधुरिमाराजे मालोजीराजे छत्रपति, यशराजराजे मालोजीराजे छत्रपति ने स्टेशन प्रबंधक को ये व्हील चेयर सौंपी। इस अच्छे कार्य के लिए श्रीमती शर्मा ने संस्था का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि स्टेशन पर व्हील चेयर से निश्चित ही दिव्यांगों, बुजुर्गों, मरीजों तथा अन्य रेल यात्रियों को लाभ होगा। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर संस्थाएं आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही हैं तथा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विविध यात्री सुविधाओं के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, लाइट फिटिंग्स, सोलर पावर जनरेशन, वॉटर हार्वेस्टिंग, टॉयलेट कॉम्प्लेक्स, स्वच्छता संबंधी कार्य, वॉटर रिसाइक्लिगं जैसे अनेक कार्य किए जा रहे है। पुणे रेल मंडल संगठनों, संस्थाओं का आहवान करता है  कि कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी के अंतर्गत  वे आगे बढ़कर इन कामों में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, स्टेशन डायरेक्टर सुरेशचंद्र जैन सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में यात्रीगण उपस्थित थे।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ