मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पद्म पुरस्कार-2023 के लिए 15 सितंबर, 2022 तक भरे जा सकते हैं नामांकन

    गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुसंशाएं 1 मई 2022 को शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुसंशाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
    पद्म पुरस्कारअर्थात् पद्म विभूषणपद्म भूषण और पद्म श्रीदेश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापितइन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कलासाहित्य और शिक्षाखेलचिकित्सासामाजिक कार्यविज्ञान और इंजीनियरिंगसार्वजनिक कार्यनागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए 'उत्कृष्ट कार्यको मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जातिव्यवसायपद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।
    सरकार पद्म पुरस्कारों को "लोगों का पद्म पुरस्कार" में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्वयं नामांकन सहित नामांकन/अनुसंशा प्रेषित करें। ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियों को वास्तव में महिलाओंसमाज के कमजोर वर्गोंअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिदिव्यांग व्यक्तियों में से पहचाना जाना चाहिए और जो समाज की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।
नामांकन/अनुशंसाओं में उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिएजिसमें वर्णनात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) शामिल होना चाहिएजिसमें उनके द्वारा अनुशंसित व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओंसंबंधित क्षेत्र/अनुशासन को स्पष्ट रूप से सामने लाया जाना चाहिए।
    इस संबंध में और विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) और पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.inपर 'पुरस्कार और पदकशीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित क़ानून और नियम वेबसाइट पर https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx लिंक के माध्यम से उपलब्ध हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ