विधायक चेतन तुपे पाटिल का स्वागत करते हुए पूर्व नगरसेवक फारूकभाई इनामदार उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
मुस्लिम समाज हमेशा राकांपा के साथ खड़ा रहा है। आगामी महानगरपालिका चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को जितवाकर नगरसेवक बनाइए। यह अपील विधायक चेतन तुपे पाटिल ने की।
सर्वे नं. 57, जामा मस्जिद कब्रिस्तान की सुरक्षा दीवार व अन्य विकास कार्यों के लिए पूर्व नगरसेवक फारूकभाई इनामदार की पहल व अवलोकन के कारण विधायक चेतन तुपे ने 25 लाख रुपयों की निधि मंजूर की, इसलिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां मुनीर शेख, कमर शेख, जावेद शेख, आयुब सिल्वर स्टार, शौकत पानसरे, ताहेर अन्सारी, शकील ईनामदार, शब्बीर ईनामदार, गुलाम शेख, मुफ्ती इस्माईल, मौलाना शौकीन, अय्याज ईनामदार, अफसर ईनामदार, अर्जुन सातव, राष्ट्रवादी के युवा नेता सुफियान ईनामदार, अन्वर इनामदार, इरफान शेख, मौसीन ईनामदार आदि अतिथिगण उपस्थित थे।
पूर्व नगरसेवक फारूकभाई इनामदार ने इस अवसर पर कहा कि जामा मस्जिद कब्रिस्तान सैयदनगर क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लिए एकमात्र कब्रिस्तान है। अगर इस कब्रिस्तान को 2 करोड़ रुपयों की निधि दी जाती है तो चट्टानी भाग को हटाकर मिट्टी से भरा जा सकता है। दफन विधि के लिए ज्यादा जगह मिलेगी, अन्य कई सुविधाओं से कब्रिस्तान की कई समस्याएं दूर होंगी। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रणय राजेभोसले ने किया।

0 टिप्पणियाँ