पुणे, मई (जिमाका)
शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए सैनिक लड़के-लड़कियों के लिए छात्रावास प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक युद्ध विधवा, पूर्व सैनिकों की विधवाएं, पूर्व सैनिक व सेवारत सैनिकों को अपने बच्चों के छात्रावास प्रवेश के लिए संबंधति छात्रावास अधीक्षक या अधीक्षिका के पास 30 जून 2022 तक आवेदन जमा करें। यह अपील जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर सुभाष सासने (नि.) ने की है।
लड़कों और लड़कियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सूचना पत्रक और प्रवेश पत्र 1 जून से कार्यालय समय के दौरान पर्वती स्थित मिलिट्री बॉयज हॉस्टल व नवी पेठ स्थित मिलिट्री गर्ल्स हॉस्टल में उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रवेश को लेकर छात्रावास व्यवस्थापन समिति की बैठक सोमवार 4 जुलाई को प्रात: 11 बजे संबंधित छात्रावास में होगी, इसलिए माता-पिता और प्रवेश लेनेवाले बच्चे संबंधित छात्रावास में मौजूद रहें। इस समय सेवानिवृत्ति की पुस्तक, पीपीओ, भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र, विधवा पहचान पत्र, ईसीएचएस पहचान पत्र आदि साथ लाएं। यदि विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में देरी होती है, तो छात्रावास प्रवेश आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दी जाएगी।

सैन्य लड़के-लड़कियों के छात्रावास में भर्ती के लिए 15 जून तक आवेदन करने की अपील
अशासकीय कर्मचारियों के लिए भर्ती प्रक्रिया केवल अस्थाई रूप से सैन्य लड़के और लड़कियों के छात्रावासों के लिए शुरू की जाएगी, इसलिए इच्छुक पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिकों की विधवाएं व अन्य नागरिक 15 जून तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आवेदन पेश करें।पर्वती स्थित सैनिकी लड़कों के छात्रावास में सहायक छात्रावास अधीक्षक 3 (पुरूष), मानधन 14 हजार 852 रुपये, रसोइया 9 (महिला) मानधन 8 हजार 911 रुपये, सफाई कर्मचारी 3 (पुरूष), मानधन 7 हजार 921 रुपये, माली 1 (पुरूष) मानधन 4 हजार 920 रुपये और नवी पेठ स्थित सैनिकी लड़कियों के छात्रावास में सहायक छात्रावास अधीक्षिका 3 (महिला), मानधन 14 हजार 852 रुपये, रसोइया 7 (महिला), मानधन 8 हजार 911 रुपये, सफाई कर्मचारी 2 (पुरूष), मानधन 7 हजार 921 रुपये, माली 1 (महिला) मानधन 4 हजार 920 रुपये उक्त पदों को भरा जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए 020-26122287 कार्यालयीन दूरध्वनि क्रमांक पर एवं छात्रावास अधीक्षक शेख अब्दुल (मोबा. क्र. 7020410954) और छात्रावास अधीक्षिका अनीता पाटेकर (मोबा. क्र. 9404581947) से संपर्क करने की अपील जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर सुभाष सासने (नि.) ने की है।

0 टिप्पणियाँ