भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही रेपो दर चार दशमलव चार प्रतिशत हो गई है। रिजर्व बैंक ने कहा कि वर्तमान आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया। रेपो रेट ब्याज की वह दर है जिस पर रिजर्व बैंक वाणिज्यक बैंकों को ऋण देता है समिति ने कहा कि इन फैसलों से मुद्रास्फीति को अपेक्षित स्तर तक बनाए रखने में मदद मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ