तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने राज्य से संबद्ध नीट-विरोधी विधेयक राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए केंद्र को भेज दिया है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य विधानसभा में बताया कि राज्यपाल के सचिव ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि विधेयक केंद्रीय मंत्रालय को भेज दिया गया है। श्री स्टालिन ने सभी पार्टियों से सहयोग मांगा ताकि विधेयक पर राष्ट्रपति की मंजूरी हासिल करने में मदद मिल सके। नीट विरोधी विधेयक राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद का कारण बना हुआ था। विधेयक में अंडर ग्रेजुएट मेडिकल के लिए प्रवेश परीक्षा-नीट के आयोजन से तमिलनाडु को छूट देने का प्रावधान है।

0 टिप्पणियाँ