डाक विभाग की वित्तीय समावेशन अभियान को तेज करने और भारत के प्रत्येक नागरिक को बैंकिंग समाधान प्रदान करने के तरीकों पर चर्चा
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बारे में
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) की स्थापना डाक विभाग, संचार मंत्रालय के तहत भारत सरकार के स्वामित्व वाली 100 प्रतिशत इक्विटी के साथ की गई है। आईपीपीबी का शुभारंभ 1 सितंबर, 2018 को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। बैंक की स्थापना भारत में आम आदमी के लिए सबसे सुलभ, किफायती और भरोसेमंद बैंक बनाने की दृष्टि से की गई है। आईपीपीबी का मूल उद्देश्य बिना बैंक वाले और कम बैंकिंग सुविधा पाने वाले लोगों के लिए सभी बाधाओं को दूर करना है और 160,000 डाकघरों (ग्रामीण क्षेत्रों में 145,000) और 400,000 डाक कर्मचारियों के संगठन का लाभ उठाकर हर एक तक पहुंचना है। आईपीपीबी की पहुंच और इसका ऑपरेटिंग मॉडल इंडिया स्टैक के प्रमुख स्तंभों पर बनाया गया है - जिसमें सीबीएस एकीकृत स्मार्टफोन और बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से ग्राहकों के घरों तक पेपरलेस, कैशलेस और प्रेजेंस लेस बैंकिंग को सरल और सुरक्षित तरीके से सक्षम करना है। किफायती इनोवेशन का लाभ उठाते हुए और जनता के लिए बैंकिंग की सरलता पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने के साथ, आईपीपीबी 13 भाषाओं में उपलब्ध सहज ज्ञान युक्त इंटरफेस के माध्यम से सरल और किफायती बैंकिंग समाधान प्रदान करता है। आईपीपीबी कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत तब समृद्ध होगा जब प्रत्येक नागरिक को आर्थिक रूप से सुरक्षित और सशक्त बनने का समान अवसर मिलेगा। हमारा आदर्श वाक्य है - प्रत्येक ग्राहक महत्वपूर्ण; प्रत्येक लेन-देन महत्वपूर्ण, और प्रत्येक जमा मूल्यवान।
आईपीपीबी के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें www.ippbonline.com

0 टिप्पणियाँ