सन् 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुणे परिमंडल के 57 जनमित्रों को मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
महावितरण के इंजीनियर और कर्मचारी पिछले दो वर्षों से कोरोना काल और दोनों चक्रवातों की प्राकृतिक आपदाओं में अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। उनका कार्य अभिमानास्पद है। यह गौरवोद्गार पुणे परिमंडल के मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार ने उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।
वर्ष 2021-22 में महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर पुणे परिमंडल के 13 उत्कृष्ट यांत्रिक ऑपरेटरों और 44 तकनीकी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशंसापत्र से सम्मानित किया गया। रस्तापेठ स्थित प्रशासनिक भवन के परिसर में मुख्य अभियंता श्री सचिन तालेवार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सर्वश्री प्रकाश राउत, सतीश राजदीप, सहायक महाप्रबंधक श्रीमती माधुरी राउत (वित्त एवं लेखा) एवं ज्ञानदा नीलेकर (मानव संसाधन), उप मुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी श्री शिरीष काटकर, कार्यपालक अभियंता श्री भागवत थेटे, श्री विजेंद्र मुले मौजूद थे। अतिथियों द्वारा श्रेष्ठ 57 जनमित्रों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पुणे परिमंडल में सबसे अच्छे तकनीकी कर्मचारी इस प्रकार हैं : गोपीनाथ शेलके, अनिल येवले, दत्तात्रय चव्हाण, मुरलीधर मुठे (बंडगार्डन विभाग), स्वप्निल जगदाले, सतीश उंडे, एकनाथ साबले, दिलीप चव्हाण (नगररोड विभाग), तानाजी शेंडकर, किशोर मस्के, उमेश मिसाल, गणेश बिडवे, (पद्मावती विभाग), पंडित शिंदे, सत्यवान दराडे, सोनाली विश्वकर्मा, चेतन जाधव (पर्वती विभाग), इरफान मोहम्मद, अजीत हांडे, सोमिनाथ कलम, विजय भोसले, राहुल आरुडे (रास्तापेठ विभाग), सुभाष जुंबले, सिद्धांत गणोरकर, ज्ञानेश्वर मते, कृष्णा आरुडे (भोसरी विभाग), शिल्पा जाधव, अंकुश खुडे, श्रीनिवास दौंड, एकनाथ भाकडे (कोथरूड विभाग), अमीर देवर्षि, राहुल चव्हाण, सुरेश पाटोरकर, बद्रीनाथ जाधव (पिंपरी विभाग), अनिल फालके, सुनील शेलके, सुदर्शन मुंडे, सिद्धेश घुले, (शिवाजीनगर विभाग), सोमनाथ चव्हाण (गणेशखिंड चाचणी), बंडू नांगरे, अमित महाजन, बालकू कवटे, राजेश आव्हाड, शिवाजी वाघमारे, शिवाजी लोहकरे (मंचर विभाग), उमेश खोमणे, कैलास सरोगदे, सचिन जावलकर, राजेंद्र खरात, संपत चौधरी (मुलशी विभाग), सोमनाथ जंगले, अमृता चौधरी, अवधुत गिरी, रामकृष्ण मांजरे, दिनेश आगलमे, संभाजी येवले, महेश दरेकर (राजगुरुनगर विभाग)।
यह जानकारी पुणे महावितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय, पुणे परिमंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री निशिकांत राऊत द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ