मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

आरआरबी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ी

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने आरआरबी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01203 नागपुर- सिकंदराबाद परीक्षा विशेष एक्सप्रेस शनिवार दिनांक 7 मई को नागपुर से 13.30 बजे रवाना होकर भुसावल, कल्याण, पनवेल, लोनावला होते हुए अगले दिन 10.35 बजे पुणे आकर उसी दिन 21.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01204 सिकंदराबाद- नागपुर परीक्षा विशेष एक्सप्रेस सोमवार दिनांक 9 मई को सिकंदराबाद से 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.30 बजे पुणे आकर लोनावला, पनवेल, कल्याण, भुसावल होते हुए तीसरे दिन 05.00 बजे नागपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी में 04 सामान्य, 09 स्लीपर  कोच रहेंगे। 
गाड़ी संख्या 01203 की बुकिंग 6 मई से शुरू होगी।
उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ