पुणे, मई (जिमाका)
राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत आंबेगांव तालुका पेठ स्थित अनुसूचित जाति व नवबौद्ध लड़कों के सरकारी निवासी स्कूलों में सेमी अंग्रेजी व मराठी माध्यम के लिए 6 वीं से 10 वीं तक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनुसूचित जाति के लड़कों के लिए 80 प्रतिशत, अनुसूचित जमाति 10 प्रतिशत, भटक्या विमुक्त जाति व जमाति 5 प्रतिशत और विशेष मागास प्रवर्ग के लिए 2 प्रतिशत व अपंग प्रवर्ग के विद्यार्थियों के लिए 3 प्रतिशत जगह आरक्षित है। प्रवेश के लिए गुणपत्रक, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, जाति का प्रमाणपत्र, महाराष्ट्र निवास का प्रमाणपत्र, विद्यार्थी रिकॉर्ड पत्रिका, विद्यार्थी व अभिभावकों के रंगीन फोटो, विद्यार्थी का आधारकार्ड व बैंक की पास बुक आवश्यक है। प्रवेश आवेदन लड़कों का निवासी स्कूल पेठ (आंबेगांव), दिवे (सासवड), तरंगवाडी (इंदापुर) और चांडोली (राजगुरुनगर) में उपलब्ध है। यह जानकारी मुख्याध्यापिका वी. बी. खाडे द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ