हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जीवन आधार फाउंडेशन के रेस्क्यू फोर्स महाराष्ट्र राज्य के कार्याध्यक्ष पद पर कुणाल देशमुख की नियुक्ति की गई है।
हड़पसर व परिसर में कुणाल देशमुख पिछले कई सालों से आम जनता के लिए विविध माध्यमों से सेवा कर रहे हैं। जरूरतमंदों की वे सेवा करते आ रहे हैं। साथ ही वे फिल्म क्षेत्र में सक्रिय हैं और इसके माध्यम से उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों पर लघु फिल्में बनाकर जागरूकता पैदा की है और वह काम जारी रखा है। श्री कुणाल देशमुख द्वारा किए गए कई सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए और उनकी योग्यता के अनुसार संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंकर पोवार ने जीवन आधार फाउंडेशन के रेस्क्यू फोर्स महाराष्ट्र राज्य के कार्याध्यक्ष पद पर कुणाल देशमुख की हाल ही में नियुक्ति की है। इस अवसर पर यहां उपाध्यक्ष स्वानंद देव, अनिल चोपदार, कुलदीप देशमूख आदि के साथ अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
अपनी नियुक्ति पर कुणाल देशमुख ने कहा कि आपातकालीन बचाव बल काम में ईमानदारी से प्रयास करुंगा और नागरिकों को हक व अधिकारों की प्राप्ति के लिए अहम भूमिका निभाऊँगा।

0 टिप्पणियाँ