मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से राजस्थान को हराकर जीता खिताब

 
   इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को सात विकेट हराकर खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन ही बना पाई। गुजरात की टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
     गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी अच्छी नहीं। टीम ने बहुच जल्द दो विकेट खो दिए। ऋद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड बहुत जल्द पवेलियन लौट गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को संभाला। गिल एक छोर से क्रीज पर डटे रहे और डेविड मिलर के साथ मिलकर गुजरात को खिताब जिताया। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर जीत दिलाई
इससे पहले राजस्थान के बल्लेबाजी के दौरान गुजरात टाइटंस की ओर से हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। यह उनके आईपीएल करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। उनके अलावा रविश्रीनिवासन साईकिशोर ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, राशिद खान ने 18, शमी ने 33 और यश दयाल ने 18 रन देकर एक-एक विकेट लिए। शमी ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर रियान पराग का विकेट लिया। उन्होंने आईपीएल 2022 में अपनी पहली गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का विकेट लिया था।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ