मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छत्‍तीसगढ में हैलि‍कॉप्‍टर दुर्घटना में दो पायलटों की मौत

     छत्‍तीसगढ में कल रात हैलि‍कॉप्‍टर दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। यह हादसा रायपुर के स्‍वामी विवेकानन्‍द हवाई अड्डे पर हैलि‍कॉप्‍टर लैंडिंग के समय हुआ। राज्‍यपाल अनुसुइया उइके और मुख्‍यमत्री भूपेश बघेल ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। 
    यह दुर्घटना उस समय हुई जब छत्तीसगढ़ राज्य का हेलीकॉप्टर अपनी नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस दुर्घटना में हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट, कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन ए पी श्रीवास्तव, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर ऐसा लग रहा है कि यह दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई है। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए डीजीसीए और राज्य सरकार के आदेश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी। राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों पायलटों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ