मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

फिल्म सिटी के निरीक्षण के लिए नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन मुंबई के महासचिव दत्तात्रेय गायकवाड़ बनायेंगे टीम

मुंबई, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन (छउथण) ने फिल्मसिटी में लूटपाट को रोकने के लिए एक टीम बनाने का फैसला किया है। यह जानकारी नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन मुंबई महासचिव दत्तात्रेय गायकवाड़ ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए दत्तात्रेय गायकवाड़ ने कहा कि इस टीम में मुंबई से सचिव राहुल लाखे, आकाश चंदनशिवे, मीना भालेराव, नवी मुंबई से उपाध्यक्ष शीतल शार्दुल, नवी मुंबई सचिव रोहित गायकवाड़, प्रज्ञा म्हात्रे, नवी मुंबई उप सचिव महेश लोखंडे, पुणे शहर के अध्यक्ष मोहोसिन बेग, पुणे शहर उपाध्यक्ष विजय मनमोडे, पुणे शहर के कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति जाधव, पुणे सचिव रानी कोकाटे, चंद्रकांत दगे, सांगली कराड सचिव मनाली सावंत आदि के साथ अन्य लोग होंगे। फिल्मसिटी में इन सभी पदों पर नि:स्वार्थ भाव से काम किया जाएगा ताकि अभिनेताओं को और छोटे-बड़े कलाकारों को कोई धोखा या उन्हें फंसाया ना जा सके। हमारा यह छोटा सा प्रयास है कि फिल्मसिटी के सभी कलाकारों को न्याय मिले और किसी भी कलाकार की मेहनत की कमाई नहीं रुके।
अंत में उन्होंने बताया कि कलाकारों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग प्रोडक्शन हाउस से भुगतान प्राप्त करने के बाद भी वेतन नहीं दे रहे हैं। कलाकारों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी तनख्वाह मांगने के बाद उन्हें धमकाया जा रहा है और उन्हें फिल्मसिटी से प्रतिबंधित किया जायेगा, ऐसा कुछ लोग कह रहे हैं। साथ ही कई कलाकार समय पर शूट पर नहीं आते हैं। शूटिंग खत्म होने से पहले ही घर के लिये निकल जाते हैं। वे निरंतरता तोड़ते हैं। काम छोड़कर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं, ऐसा भी कुछ लोगों का कहना है। कलाकारों को इंस्टाग्राम पर रील्स जरुर बनानी चाहिए, लेकिन वे शूटिंग खत्म होने तक वीडियो नहीं बना सकते। जब शूटिंग चल रही होती है तब किसी भी कलाकार को रील्स नहीं बनानी चाहिए और किसी भी कलाकार को शूटिंग खत्म होने से पहले घर पर नहीं जाना चाहिए। इस टीम के लिए पूरे महाराष्ट्र से समर्थन मिल रहा है। जल्द ही यह टीम पूरे महाराष्ट्र में काम करेगी। यह विश्वास दत्तात्रेय गायकवाड़ ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ