मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हमें मानवतावादी समाज का निर्माण करना चाहिए : डॉ. श्रीपाल सबनीस

दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीपाल सबनीस, साथ में महाराष्ट्र प्रदेश झोपड़पट्टी सुरक्षा दल के संस्थापक भगवान वैराट, पूर्व नगरसेविका हेमलता मगर, डॉ. बच्चूसिंह टाक, वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के संस्थापक बालासाहब सुपेकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)  

वर्तमान समय का माहौल देखा जाए तो भेदभाव और जाति-धर्म के वस्त्र फेंककर मानवतावादी समाज हम निर्माण नहीं कर सके तो संयुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए जिन महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन व्यतीत किया, उनके अमूल्य   योगदान के साथ हमारी ओर से एक धोखाधड़ी होगी। यह अफ़सोस वरिष्ठ लोकशाहीवादी विचारक और अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीपाल सबनीस ने व्यक्त किया।
वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था व झोपड़पट्टी सुरक्षा दल की ओर से भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले की संयुक्त जयंती बड़े उत्साह में मालवाड़ी में मनाई गई, तब आयोजित की गई अभिवादन सभा में वे प्रमुख अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र प्रदेश झोपड़पट्टी सुरक्षा दल के संस्थापक भगवान वैराट, पूर्व नगरसेविका हेमलता मगर, शिवसेना उपशहरप्रमुख समीर तुपे, आरपीआई पुणे शहर महिला आघाडी कार्याध्यक्षा मीना गालटे, आरपीआई हड़पसर अध्यक्ष संतोष खरात, झोपड़पट्टी सुरक्षा दल के पश्चिम महाराष्ट्र अध्यक्ष मोहम्मद शेख, प्रदेश महासचिव दत्ता कांबले, जिलाध्यक्ष दत्ता डाडर, पुणे शहर अध्यक्ष चंद्रशेखर पिंगले, महिला आघाडी शहराध्यक्षा सुरेखा भालेराव, पथारी सुरक्षा दल के शहराध्यक्ष प्रदीप पवार, राष्ट्रवादी सामाजिक न्याय विभाग हड़पसर के अध्यक्ष वामन धाडवे, वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के संस्थापक बालासाहब सुपेकर, अध्यक्ष अनिल खरात, उपाध्यक्ष नितिन बोराडे, सीरम एम्प्लॉईज यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील गायकवाड, राहुल खलसे, चर्मकार महासंघ के ईश्वर लोखंडे, मानवहित लोकशाही पक्ष के राजाभाऊ धुरंधरे, सुखदेव कांबले आदि अतिथिगण व्यासपीठ पर  उपस्थित थे। कार्यक्रम में  केवल 5 वर्ष के नन्हें मुन्ने संकल्प गायकवाड ने प्रस्तुत की। ‘मी महात्मा फुले बोलतोय’ एकपात्री प्रयोग के साथ संविधान  उद्देशिका धाराप्रवाह अंग्रेजी में बोलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। तृप्ति लोखंडे के मधुर भीम गीत, प्रीति खरात और साहिल घोडके के बाबासाहेब के चरित्र पर किए गए भाषणों ने भी उपस्थितों का ध्यान आकर्षित किया। वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था व झोपड़पट्टी सुरक्षा दल की ओर से कोरोना विश्व महामारी में स्वास्थ्य क्षेत्र, प्रशासन, साथ ही अत्यावश्यक सेवा में जनता की अविरत रूप से निस्पृह भावना से योगदान देनेवाले डॉ. बच्चूसिंह टाक, डॉ. सुहास कुंभार, डॉ. अजय तावरे, गोपाल फडके, डॉ. दिलीप माने, पुणे मनपा उपायुक्त संदीप कदम, सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति कांबले, ज्ञानेश्वर गव्हाणे, स्मिता जमदाडे आदि को उपस्थित अतिथिगणों के शुभ हाथों सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रवीण रणदिवे ने किया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन स्वप्निल रासकर, प्रताप कांबले, गणेश जाधव, शिवाजी वाहूल, संतोष पठारे, दादासाहब गायकवाड, महादेव भोवाल, दीपक गायकवाड, अमीन शेख, गणेश घोडके, संदीप खरात, धनाजी सकट, अक्षय सुपेकर, सचिन भोरे, नितिन कांबले द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ