मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नितिन होले के जन्मदिन के अवसर पर आत्मप्रभा फाउंडेशन द्वारा किया गया सेवा सप्ताह का आयोजन

सेवा सप्ताह के अन्तर्गत लाभार्थी महिला को कार्ड प्रदान करते हुए पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, साथ में जनसेविका शिल्पाताई होले, सविता हिंगणे, संदीप दलवी, युवा समाजसेवक नितिन तात्या होले व रवि तुपे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

होले दंपत्ति ने हार से अभिभूत हुए बिना पांच साल तक जनता की सेवा की, आने वाले महानगरपालिका चुनाव में जनता उन्हें इस काम की स्वीकृति अवश्य देगी। यह विश्वास भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी ने व्यक्त किया।
युवा समाजसेवक, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर के महासचिव नितिन तात्या होले के जन्मदिन के अवसर पर आत्मप्रभा फाउंडेशन की ओर से सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। यहां पूर्व नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, पुणे शहर भाजपा के उपाध्यक्ष भूषण तुपे, जनसेवा बैंक के संचालक रवि तुपे, हड़पसर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जंगले, महासचिव संदीप लोणकर, हड़पसर विधानसभा संघटन मंत्री गणेश घुले, भाजपा युवा मोर्चा शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद सातव, भाजपा हड़पसर व्यापार आघाडी की महिला अध्यक्ष सविता हिंगणे, आकाश डांगमाली, युवराज मोहरे, आत्मप्रभा फाउंडेशन की अध्यक्ष जनसेविका शिल्पाताई होले, युवा मोर्चा के पदाधिकारी गणेश सोरटे, वामन पुजारी, मयूर कामठे, अनिकेत जाधव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
सेवा सप्ताह में 1 से 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड बनाना, आधार कार्ड दुरुस्ती, ई-श्रमिक कार्ड, 3 लाख का बीमा निकालना, मुफ्त में स्मार्ट वोटर कार्ड, कोविड यूनिवर्सल पास आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
सेवा सप्ताह सफल बनाने के लिए योगेश गारडे, अक्षय टिलेकर, शाहरुख सैयद, नितिन लोणकर, राज घोलप, साहिल रासकर, राहुल शेटे, ओंकार पाखरे, अनिकेत थोरात, निलेश राऊत, रुपेश गोडसे, उमेश हरिहर, माऊली सूर्यवंशी, सलमान सैयद, भाऊ पांढरे, धनंजय नवले, अनिल शेवते, जीवन शेडगे, गणेश काले, राजू कांबले, सचिन लोणकर, सोनू कामत आदि के साथ आत्मप्रभा फाउंडेशन के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ