मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हम महाराष्ट्र को विकास कार्यों में हमेशा आगे रखेंगे : उपमुख्यमंत्री अजीत पवार

सूचना एवं जनसंपर्क के पुणे विभागीय प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह सम्पन्न
पुणे, मई (जिमाका)

राज्य सरकार ने कोरोना काल में नागरिकों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, लेकिन विकास कार्यों में बाधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया। हम राज्य को हर क्षेत्र में आगे रखने का प्रयास करेंगे और करते रहेंगे। यह विचार राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने व्यक्त किए।
महाराष्ट्र दिन के अवसर पर राज्य शासन की विभिन्न योजना और पिछले दो वर्षों के कार्यों का सचित्र दर्शन निर्माण कराने वाले सूचना व जनसंपर्क महासंचालनालय के पुणे विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे।
यहां विभागीय आयुक्त सौरभ राव, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, समाजकल्याण आयुक्त डॉ. प्रशांत नारनवरे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद, अपर जिलाधिकारी विजयसिंह देशमुख, निवासी उपजिलाधिकारी हिम्मत खराडे  उपस्थित थे। पुणे विभाग के सूचना उपसंचालक डॉ. राजू पाटोदकर ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि अब हम कोरोना संकट से उबर चुके हैं, इसलिए विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दिया जाए। बजट में प्रावधान किए काम और जनता को दिए गए आश्वासन कैसे पूर्ण होंगे इसलिए हम समय-समय पर समीक्षा बैठक कर प्रयत्न करेंगे।
प्रदर्शनियों के माध्यम से पिछले दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की उत्कृष्ट जानकारी देने का प्रयास किया गया है। इसके कारण नागरिकों तक बेहतर तरीके से सरकारी योजनाएं पहुंचीं। यह प्रतिक्रिया श्री पवार ने इस समय दी। उन्होंने प्रत्येक बोर्ड के पास जाकर विस्तृत जानकारी ली।
इस बार प्रदर्शनी में 360 डिग्री सेल्फी पॉइंट पर और स्वाधीनता की अमृत वर्षगाँठ के अवसर पर लगे सेल्फी बोर्ड के पास उपमुख्यमंत्री श्री पवार ने एक मोबाइल सेल्फी वीडियो लिया।
सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के पुणे विभागीय सूचना कार्यालय द्वारा स्थापित एक आकर्षक प्रदर्शनी ‘दो साल जन सेवा की; महाविकास आघाड़ी’ 5 मई तक सभी के लिए खुली रहेगी।
प्रदर्शनी में सचित्र विषयों के माध्यम से कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, पर्यावरण, ग्रामविकास, ऊर्जा, अन्न व आपूर्ति, कामगार कल्याण, सामाजिक न्याय, आदिवासी, जलसंधारण, शिक्षण, क्रीड़ा, उद्योग, मराठी भाषा, जलापूर्ति व स्वच्छता, वन, वस्त्रोद्योग, वैद्यकीय शिक्षण, सहकार, पणन, गृहनिर्माण, महिला व बालविकास, पशुसंवर्धन, दुग्ध व्यवसाय, मत्स्य व्यवसाय, नगरविकास आदि विभागों द्वारा शुरू विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है।
इसके साथ ही पुणे विभाग के 5 जिलों में पायाभूत सुविधा, उद्योग, वैद्यकीय सुविधा, पयर्टन, तीर्थक्षेत्र विकास सहित विभिन्न योजना व कार्यों की जानकारी प्रदर्शित की गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ