मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर-हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस के परिचालन में आंशिक बदलाव

पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
1. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हड़पसर -हैदराबाद एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 17013 अपने निर्धारित समय पर हड़पसर स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना होगी तथा वापसी में हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 17014 की यात्रा हड़पसर स्टेशन पर समाप्त होगी।
2. दौंड स्टेशन यार्ड में सबवे (रोड अंडर ब्रिज)  कार्यों के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक के कारण दिनांक 26 तथा 28 मई को हैदराबाद  से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 17014 हैदराबाद-हड़पसर एक्सप्रेस की यात्रा कुर्डूवाड़ी स्टेशन पर समाप्त होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17013 हड़पसर-हैदराबाद  एक्सप्रेस दिनांक 27 तथा 29 मई को  कुर्डूवाड़ी स्टेशन से रवाना की जाएगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ