हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय 16 मई से 21 मई तक 'अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह' का आयोजन करेगा। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सालारजंग संग्रहालय के निदेशक डॉक्टर ए. नागेन्द्र रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय, 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मना रहा है। इसका विषय है-संग्रहालयों की शक्ति। श्री रेड्डी ने इस बात पर जोर दिया कि संग्रहालय केवल सांस्कृतिक विरासत के भंडार ही नहीं हैं, बल्कि वे पिछली सदी के इतिहास, संस्कृति और परम्परा के संबंध में दर्शकों की ज्ञान वृद्धि के शैक्षणिक केन्द्र भी हैं।

0 टिप्पणियाँ