ऊरूलीकांचन, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
ओम एजूकेशन सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश शर्मा का अल्प बीमारी के कारण 7 मई 2022 को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी, लड़का, बहू व नाती-पोते छोड़ गए हैं।
लोणी के एंजल स्कूल में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु रखा गया था। जहां लोणी कालभोर पंचक्राशी, उरुलीकांचन, हड़पसर, यवत व वर्धा से आए गणमान्यों, शिक्षकों व कर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
40 साल पहले उन्होंने ग्रामीण भाग में एंजल स्कूल नाम से पहला अंग्रेजी स्कूल शुरू किया। आज एंजल स्कूल की शाखाएं हड़पसर, लोणी कालभोर, ऊरुलीकांचन, मांजरी, फुरसुंगी व यवत में हैं, जिनमें हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और उच्च पदों पर भी कार्यरत हैं।
उनकी अंतिम यात्रा में शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, पूर्व विद्यार्थी व बड़ी संख्या लोग शामिल हुए। सालुंखे विहार स्थित गैस शववाहिनी श्मशानभूमि में उन पर विधिवत अंतिम संस्कार किए गए।

0 टिप्पणियाँ