प्रहार अपंग क्रांति आंदोलन संघटना द्वारा मांग
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दिव्यांग कल्याण आयुक्त कार्यालय का गेट बंद करके कर्मचारी-अधिकारियों को अंदर बंद करके दिव्यांगों ने दिव्यांग आक्रोश आंदोलन किया।
पुणे जिले में बड़ी संख्या में फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र जारी करनेवाले डॉक्टर अजय तावरे, स्वप्ना यादव के साथ संबंधित अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करके उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर प्रहार अपंग क्रांति आंदोलन संघटना की ओर से धर्मेंद्र सातव के नेतृत्व में दिव्यांग कल्याण आयुक्त कार्यालय महाराष्ट्र राज्य के सामने आंदोलन किया गया। आंदोलन को गंभीरता से नहीं लेने से नाराज प्रहार कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग कल्याण आयुक्त कार्यालय का गेट बंद करके सभी अधिकारी व कर्मचारियों को अंदर कार्यालय में बंद करके गेट पर आंदोलन शुरू किया। एक घंटे बाद उपायुक्त संजय कदम ने आंदोलन का संज्ञान लिया और लिखित आश्वासन दिया तब आंदोलन समाप्त किया गया।
आंदोलन में ज्ञानदेव म्हत्रे, सुप्रिया लोखंडे, सुरेश जगताप, नीरज कडू, रोहित भोसले, मीना धोत्रे, सुरेश पाटिल, जीवन टोपे, माफाले, दत्ता मिरगणे, राजू हिरवे, बालासाहब कालभोर, अर्जुन खुराणा, नंदू कोलेकर, योगेश महाराज, राऊत, दत्ता बहिरट के साथ दिव्यांग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ