उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभ हाथों भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र पुणे मानद जिला युवा बोर्ड पुरस्कार स्वीकार करते हुए जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से 1 मई महाराष्ट्र दिन के अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभहाथों जीवरक्षक डॉ.बच्चूसिंह टाक को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शिवाजीनगर पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुए सम्मान समारोह में डॉ. बच्चूसिंह टाक को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र राज्य के गृह मंत्री दिलीपराव वलसे-पाटिल, विभागीय आयुक्त सौरभ राव, कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख, पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद, नेहरू युवा केंद्र के उप निर्देशक यशवंत मानखेड़कर और सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के शुभहाथों जीवरक्षक डॉ. बच्चूसिंह टाक को भारत सरकार नेहरू युवा केंद्र पुणे मानद जिला युवा बोर्ड पुरस्कार, 25 हजार रुपयों का चेक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. बच्चूसिंह टाक ने शहीद भगतसिंह जीवनरक्षक फाउंडेशन के माध्यम से पिछले 25 वर्षों से अनेक दुर्घटनाओं से सैकड़ों लोगों की जान बचाई है। पुलिस प्रशासन को हमेशा उनका सहयोग रहता है जैसे कि कोई सड़क दुर्घटना, रेल कटिंग, नहर से शव निकालना आदि आपत्कालीन परिस्थिति में उनका बहुमूल्य योगदान रहता है। पांच हजार से अधिक मृत शवों को निकालकर पुलिस प्रशासन की मदद की। जरूरतमंद नागरिकों की सेवा में उन्होंने मुफ्त एम्बूलेंस सेवा उपलब्ध करवाकर दी है।
कोरोना काल में खून की कमी को देखते हुए अपने संघटन की ओर से संवेदना मुहिम के अंतर्गत शहीद दिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। इस शिविर में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा रक्त संग्रह केंद्र हड़पसर में डॉ. बच्चूसिंह टाक का था, जिसका विश्व रिकॉर्ड बनाकर उसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज किया गया है।

0 टिप्पणियाँ