मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ नहीं करें : रेल प्रशासन द्वारा अपील

अब प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये में मिलेगा
पुणे, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में भीड़ को नियंत्रित करने के क्रम में दिनांक 18 से 31 मई 2022 तक की अवधि में प्लेटफार्म टिकट रुपये 10/- से बढ़ाकर रुपये 30/- की दर से जारी किए जाएंगे। लोगों से अनुरोध है कि स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ नहीं करें।
केवल कन्फर्म, आरएसी टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने और ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति है। प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को प्लेटफ़ॉर्म पर पहुंचने तथा ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए ऐसे यात्री स्टेशन पर पहुंच कर भीड़ नहीं करें।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ