मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने अपने पद से त्यागपत्र दिया

     भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष नरिन्दर बत्रा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। बत्रा ने इस बात की भी पुष्टि की है कि वह भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए दोबारा उम्मीदवार नहीं होंगे। श्री बत्रा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के अध्यक्ष भी हैं। एक पत्र में श्री बत्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के अध्यक्ष के रूप में उन्हें कई कार्य करने हैं, जिनके लिए अधिक समय की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय ओलिम्पिक संघ में उनकी जगह कोई ऐसा व्यक्ति आना चाहिए, जिसके पास नई ऊर्जा और नए विचार हों।  बत्रा 2017 में भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष चुने गए थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ