मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्कूल पोषण वितरण का काम महिला बचत गुटों को दिया जाए : सामाजिक कार्यकर्ता सुनील जगताप द्वारा मांग

महिला बचत गुटों ने सुनील जगताप शिक्षण आयुक्त कार्यालय के अधिकारी को मांग का निवेदन देते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)

महाराष्ट्र राज्य में स्कूल पोषण वितरण का काम 2019 में प्रचलित नियमों में बदल करके आर्थिक रूप से गहन संस्थानों को दिया गया। परिणामस्वरूप राज्य में महिला बचत गुट इस काम से वंचित रह गए। स्कूल पोषण वितरण का काम महिला बचत गुटों को ही मिले, इस हेतु समाजसेवक सुनील जगताप ने शिक्षण आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों से मिलकर उनके साथ चर्चा की।
इस अवसर पर महिला बचत गुटों ने सुनील जगताप के नेतृत्व में शिक्षण आयुक्त कार्यालय के उप संचालक श्री पानझडे व प्राथमिक शिक्षा संचालक दिनकर टेमकर को मांग का निवेदन भी सौंपा। इस अवसर पर यहां शाम ससाणे, आकाश जगताप, आदित्य रोकडे, सावित्री बचत गुट महासंघ की अध्यक्ष जयश्री ढोबले, सचिव उज्वला सायकर, शाहीन मुलानी, सुनिता ससाणे, जयश्री लोहोकरे, उषा तापकीर, रजनी वाघमारे, सुनीता परमार, सुचिता नांदगुडे, बेबी अडसूल, माया ठोंबरे, विजया नायर, आरती विटे, प्राची उत्तेकर, संगीता जयस्वाल, रंजना इंगले, कांता केदारी, ताई सोनटक्के, विजय सरोदे, भारत जोरे व अन्य उपस्थित थे। 
समाजसेवक सुनील जगताप ने बताया कि हाल ही में प्राथमिक शिक्षा संचालक श्री दिनकर टेमकर ने दिनांक 13/05/2022 को  एक परिपत्र जारी किया। परिपत्र में नई शर्तें कुछ इस तरह से थोपने से लग रहा है कि राज्य की     महिला बचत गुटों को काम मिले ही नहीं, इस तरह से तैयार किए गए पत्रक को तुरंत रोक देना चाहिए। यह मांग निवेदन के माध्यम से हमने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ